देश

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने सरकार से की मांग, कहा- अयोध्या मामले में फैसला सुनाने वाले पांचों जजों को मिले भारत रत्न

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों को भारत रत्न देने की मांग की है

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने सरकार से की मांग, कहा- अयोध्या मामले में फैसला सुनाने वाले  पांचों जजों को मिले भारत रत्न
बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह (Photo: ANI)

लखनऊ: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सुरेन्द्र सिंह (Surendra Singh) ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के पांच न्यायाधीशों को भारत रत्न देने की मांग की है. बलिया के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक ने सोमवार शाम को अपने बयान में कहा, "सुप्रीम कोर्ट के पांचों न्यायाधीशों ने राम मंदिर मसले पर ऐतिहासिक फैसला दिया है. देश के 130 करोड़ लोग इस फैसले से खुश हैं. देश के लोकतंत्र के इतिहास में यह पहला फैसला है, जिसकी सभी लोग सराहना और स्वागत कर रहे हैं। ऐसा फैसला देने वाले न्यायाधीश वास्तव में देश के रत्न हैं. इन सभी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाना चाहिए."

उन्होंने ओवैसी को बाबर का वंशज करार देते हुए कहा कि न्यायालय के फैसले का सम्मान न देने वाले ओवैसी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदम दर्ज हो. ज्ञात हो उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है. यह भी पढ़े: Ayodhya Verdict: अयोध्या फैसला पर राम लला के ‘नेक्स्ट फ्रेंड’ बने VHP नेता त्रिलोकी नाथ पांडे, कहा- हिंदुओं में जागरूकता फैलाने की जरूरत

कोर्ट ने अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक माना है. साथ ही फैसले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही कहीं पांच एकड़ जमीन देने को कहा .  गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने अयोध्या विवाद पर लगातार 40 दिन तक सुनवाई के बाद नौ नवंबर को अपना फैसला सुनाया है

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2019 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).