देश

Video: बीजेपी नेता की महिला के साथ पुलिस स्टेशन में मारपीट, बुलढाना जिले के मलकापुर की घटना का वीडियो हुआ वायरल

बुलढाना में बीजेपी नेता ने एक महिला से पुलिस स्टेशन में ही मारपीट करने का वीडियो सामने आया है. इस नेता का नाम शिवा तायडे बताया जा रहा है.

Video: बीजेपी नेता की महिला के साथ पुलिस स्टेशन में मारपीट, बुलढाना जिले के मलकापुर की घटना का वीडियो हुआ वायरल
Credit -( Twitter -X)

Video: बुलढाना में बीजेपी नेता ने एक महिला से पुलिस स्टेशन में ही मारपीट करने का वीडियो सामने आया है. इस नेता का नाम शिवा तायडे बताया जा रहा है. वीडियो में आप देख सकते है की पुलिस के रोकने के बावजूद ये महिला को पिटते रहता है. उद्धव ठाकरे गुट की नेता सुषमा अंधारे ने ये वीडियो शेयर किया है.

सुषमा अंधारे ने अपने ट्विटर एक्स अकाउंट से इसे शेयर किया है. उन्होंने इसमें लिखा है ,' भाजपा के स्थानीय नेता और मलकापुर जिला बुलढाना कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति शिवा तायडे इस गांव के गुंडे की ओर से पुलिस स्टेशन में महिला के साथ मारपीट. महान गृहमंत्री ...महान वो पुलिस कर्मी. अंधारे के इस वीडियो में लोग जमकर कमेंट कर रहे है. ये भी पढ़े :Amravati: चोरी के आरोप में महिला के साथ अमरावती पुलिस ने की अमानवीय मारपीट, इलेक्ट्रिक शॉक देने का भी पीड़िता ने लगाया आरोप

देखें वीडियो :

वीडियो में आप देख सकते है की बीजेपी नेता पुलिस स्टेशन के बेंच पर बैठी एक महिला की तरफ आते है और उसके साथ मारपीट करते है. इस महिला के साथ एक और महिला बैठी होती है , वो उसके साथ भी मारपीट करते है. इस दौरान पुलिस भी उन्हें रोकने की कोशिश करते है, लेकिन वे नहीं रुकते है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).