देश

सिंगर और पूर्व बीजेपी सांसद हंस राज हंस की पत्नी का निधन, लंबे समय से चल रहीं थीं बीमार

बीजेपी के पूर्व सांसद और मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का बुधवार को 62 साल की उम्र में निधन हो गया. लंबे समय से बीमार कौर ने जालंधर के टैगोर अस्पताल में आखिरी सांस ली.

सिंगर और पूर्व बीजेपी सांसद हंस राज हंस की पत्नी का निधन, लंबे समय से चल रहीं थीं बीमार
Hans Raj Hans Wife Passed Away | X

चंडीगढ़: बीजेपी के पूर्व सांसद और मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का बुधवार को 62 साल की उम्र में निधन हो गया. लंबे समय से बीमार कौर ने जालंधर के टैगोर अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके परिवार में पति और दो बेटे-युवराज हंस और नवराज हंस हैं. उन्हें हृदय संबंधित दिक्कतें थी. गायक की पत्नी के निधन को लेकर रेशमा के भाई परमजित सिंह ने बताया, "2 बजे के करीब टैगोर अस्पताल में बहन ने अंतिम सांस ली. बहन का हार्ट अटैक से निधन हुआ है. बहन का अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह 11 बजे सफीपुर गांव में होगा."

कौर के भाई परमजीत सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सफीपुर गांव में होगा. उन्होंने बताया कि पिछले 5 दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इस दौरान हंसराज और उनके बेटे के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी जालंधर में ही मौजूद थे.

हंसराज हंस ने रेशमा से 18 अप्रैल 1984 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं. बड़े बेटे का नाम युवराज हंस और छोटे बेटे का नाम नवराज हंस है. बता दें, हंसराज गायक के साथ ही बीजेपी से सांसद भी रह चुके हैं.

हंस राज हंस ने पिछले साल बीजेपी के टिकट पर फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वह उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं.

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ व शिरोमणि अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा सहित कई नेताओं ने कौर के निधन पर दुख जताया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).