भाजपा ने लोकसभा, राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, अगले सप्ताह सदन में उपस्थित रहने का दिया निर्देश

राज्यसभा में सोमवार को सरकार दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े- 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 ' को पेश करेगी.

Photo Credits: Twitter

नई दिल्ली: राज्यसभा में सोमवार को सरकार दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े- 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 ' को पेश करेगी. राज्यसभा में विपक्षी दलों की संख्या को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने सभी राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर सोमवार, 7 अगस्त को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है.

भाजपा द्वारा जारी किए गए इस तीन लाइन के व्हिप में पार्टी ने राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को 7 अगस्त (सोमवार) को सदन में मौजूद रहने का निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा के सभी राज्यसभा सांसदों को सूचना दी जाती है कि राज्यसभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित करने के लिए 7 अगस्त 2023 को लाए जाएंगे. Modi Surname Case: जल्द संसद में दिखेंगे राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2024 के चुनाव का रास्ता भी हुआ साफ

भाजपा के सभी राज्यसभा सांसदों से निवेदन है कि वे 7 अगस्त को पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें.

इसके साथ ही भाजपा ने अपने लोकसभा के सभी सांसदों को भी व्हिप जारी कर अगले सप्ताह 7 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक, पांचों दिन सदन की कार्यवाही के दौरान सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि अगले सप्ताह 8 से 10 अगस्त के दौरान लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट