Tejashwi Yadav: भाजपा बेकार हुडदंग कर रही, शिक्षक नेताओं से होनी है बात- तेजस्वी

भाजपा जहां शिक्षकों के मुद्दे और महागठबंधन के 10 लाख नौकरी देने के वादे पर हिसाब मांग रही है। वहीं, राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस विधानसभा मार्च में एक भी शिक्षक शामिल नहीं थे, भाजपा बेकार में हुडदंग कर रही है

Tejashwi Yadav (Photo Credit: IANS)

पटना, 13 जुलाई: भाजपा जहां शिक्षकों के मुद्दे और महागठबंधन के 10 लाख नौकरी देने के वादे पर हिसाब मांग रही है वहीं, राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस विधानसभा मार्च में एक भी शिक्षक शामिल नहीं थे, भाजपा बेकार में हुडदंग कर रही है तेजस्वी ने भाजपा की मांग पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही कह दिया था, यह भी पढ़े: Tejashwi Yadav Becoming Dad Rumours: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनें पिता? बहन मीसा भारती ने बताई खबर की सच्चाई

हम लोग भी कह रहे हैं कि सदन खत्म होने के बाद इस मामले पर शिक्षक नेताओं से बातचीत होगी इसके बाद तो यह बात पहले ही स्पष्ट हो चुकी है उन्होंने आगे कहा कि ये लोग 10 लाख रोजगार मांग रहे हैं उन्हें यह बताना चाहिए कि देश में कौन सा ऐसा राज्य है, जहां 3 लाख से भी ज्यादा सरकारी नौकरी के लिए विज्ञापन निकाली गई है उन्होंने यह भी कहा कि पहले इन्हें दो करोड़ नौकरी और महंगाई का हिसाब देना चाहिए.

तेजस्वी ने वादा करते हुए कहा कि इस सरकार में रहते हम 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य तो पूरा कर ही लेंगे लेकिन, भाजपा के लोग पहले दो करोड़ नौकरी का हिसाब दें और देश में जो महंगाई है, उसका हिसाब दें उन्होंने यह भी कहा कि पहले तो यही लोग थे, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब न शिक्षकों की बहाली निकाली गई शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जा रहा है

इससे पहले भाजपा के विधानसभा मार्च पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, जिसमें एमपी, एमएलए सहित कई कार्यकर्ता को चोट आई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट