भूपेंद्र सिंह चौधरी बने UP बीजेपी के नए अध्यक्ष, पार्टी ने मिशन 2024 के लिए खेला बड़ा दांव
बीजेपी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.
नई दिल्ली: बीजेपी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. UP: सीएम योगी ने लखनऊ, कानपुर के लिए 42 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी.
चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी.
Bhupendra Singh appointed as Uttar Pradesh BJP president. pic.twitter.com/6feMNEOizp
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 25, 2022
चौधरी ने बुधवार को देर शाम भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी. वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में पंचायती राज मंत्री हैं. चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे.
मुख्यमंत्री योगी पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं. ऐसे में भाजपा ने चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधने की कोशिश की है. चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और वह विधान परिषद के सदस्य हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

