देश

PM Modi ने की बिल गेट्स के साथ मुलाकात, Bill Gates ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रगति को सराहा

बिल गेट्स ने पीएम मोदी से भारत के हेल्थ सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि भारत में तमाम सुरक्षित, कारगर और सस्ती वैक्सीन बनाने की अद्भुत क्षमता है. भारत में उत्पादित वैक्सीनों ने महामारी के दौरान लाखों जाने बचाई हैं और पूरे विश्व में अन्य बीमारियों को फैलने से रोका है.

PM Modi ने की बिल गेट्स के साथ मुलाकात, Bill Gates ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रगति को सराहा
बिल गेट्स और पीएम मोदी (Photo Credit : Twitter)

PM Modi met Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की. बिल गेट्स ने ट्वीट कर कहा कि “मैं इस सप्ताह भारत में रहा, यहां स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्त्वपूर्ण क्षेत्रो में जो नवाचारी कार्य हो रहे हैं, उन्हें देखा और सीखा. ऐसे समय में जब दुनिया को अनेक चुनौतियों का सामना है, तब भारत जैसे जीवंत और रचनात्मक स्थान पर आना प्रेरणास्पद है.” इस ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “ बिल गेट्स से मिलकर प्रसन्नता हुई और हमने प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उनकी विनम्रता तथा बेहतर और अधिक चिरस्थायी ग्रह की रचना करने का उनका उत्साह स्पष्ट दिखाई देता है.” इसके अलावा गेट्स और पीएम मोदी ने पीएम गतिशक्ति मास्टर-प्लान, जी-20 अध्यक्षता, शिक्षा, नवोन्मेष, रोगों से लड़ना और मोटे अनाज जैसी उपलब्धियों पर भी चर्चा की.

बिल गेट्स ने भारत के हेल्थ सिस्टम की तारीफ की

बिल गेट्स ने पीएम मोदी से भारत के हेल्थ सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि भारत में तमाम सुरक्षित, कारगर और सस्ती वैक्सीन बनाने की अद्भुत क्षमता है. भारत में उत्पादित वैक्सीनों ने महामारी के दौरान लाखों जाने बचाई हैं और पूरे विश्व में अन्य बीमारियों को फैलने से रोका है. इसके अलावा उन्होंने महामारी से निपटने में भारत की भूमिका पर ध्यान दिया और कहा, “नए जीवन रक्षक उपकरणों का उत्पादन करने के अलावा, भारत उन्हें वितरित करने में भी उत्कृष्ट है- इसकी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली ने कोरोना टीकों की 2.2 बिलियन से अधिक खुराक वितरित की है.

डिजिटल भुगतान में भारत के बढ़ते कदम को सराहा

डिजिटल भुगतान में भारत के बढ़ते कदम की तारीफ करते हुए बिल गेट्स ने कहा, “महामारी के दौरान भारत 200 मिलियन महिलाओं सहित 300 मिलियन लोगों को आपातकालीन डिजिटल भुगतान करने में सक्षम रहा है. यह इसीलिये संभव हो सका क्योंकि भारत ने वित्तीय समावेश को प्राथमिकता दी, एक डिजिटल पहचान प्रणाली (आधार) में निवेश किया और डिजिटल बैंकिंग के लिये नवाचारी प्लेटफॉर्मों की रचना की. यह बताता है कि वित्तीय समावेश एक शानदार निवेश है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).