एजेंसी न्यूज

PM मोदी और देवी-देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया है.

PM मोदी और देवी-देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Photo Credits: Twitter

मुजफ्फरपुर (बिहार), 30 सितंबर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के दरधा गांव निवासी मोहम्मद आकिब के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि उसे शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. Death Threats: कर्नाटक के मंत्रियों और अभिनेताओं को जान से मारने की धमकी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम-पूर्व) अमित कुमार ने कहा, "आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).