बिहार में छाए बादल, बारिश की बढ़ी संभावना, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं. राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सीमांचल क्षेत्रों में भारी बारिश की उम्मीद है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया.
पटना : बिहार (Bihar) की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं. राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी पटना (Patna) का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है. अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. सीमांचल क्षेत्रों में भारी बारिश की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : बारिश का कहर: उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की मौत, 133 इमारतें गिरी, मिजोरम में बाढ़ के चलते 300 घरों को कराया गया खाली
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25़1 डिग्री, गया का 26.0 डिग्री और पूर्णिया में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 30.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2019 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

