Bihar Unlock News: नीतीश सरकार ने कोविड-19 प्रतिबंधों में दी ढील, अनलॉक की नई गाइडलाइंस से जानें और क्‍या-क्‍या खुलेगा

बिहारमें कोरोना वायरस की दूसरी लहर धीमी पद चुकी है. कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद अर्थव्यवस्था को और अनलॉक करने के मकसद से राज्य सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में अतिरिक्त ढील देने का ऐलान किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

Bihar Unlock Guidelines: बिहार में कोरोना वायरस की दूसरी लहर धीमी पद चुकी है. कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद अर्थव्यवस्था को और अनलॉक करने के मकसद से राज्य सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में अतिरिक्त ढील देने का ऐलान किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है. Bihar Flood: बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, प्रभावित इलाकों से पलायन कर रहे लोग

सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर कहा “कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है. वैक्सीन लगवा चुके आगंतुक (Visitors) कार्यालय में प्रवेश पा सकेंगे.” मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, ग्यारहवीं एवं बारहवीं तक के विद्यालय 50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे. इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के वयस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए वैक्सीनेशन की विशेष व्यवस्था होगी.

बिहार में और क्या-क्या खुलेगा?

हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से अभी भी सावधानी बरतने की बात कही है. इसके पहले आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई. राज्य में आठ जून को लॉकडाउन समाप्ति के बाद अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिसके तहत रियायत दी जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड