Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. हादसे में ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हालांकि, किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है.

(Photo Credits @KishorJoshi02)

Bihar Train Fire Video:  बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल खंड पर स्थित सासाराम स्टेशन पर खड़ी सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन (वाया आरा) में अचानक भीषण आग लग गई. सुबह करीब 6 बजे हुई इस घटना के बाद प्लेटफॉर्म और ट्रेन के भीतर यात्रियों में अफरातफरी मच गई. गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रेन में सवार यात्रियों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

शॉर्ट सर्किट की आशंका, एक बोगी जलकर राख

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए प्रभावित बोगी को तुरंत मुख्य ट्रेन से अलग कर दिया गया ताकि आग अन्य डिब्बों में न फैले.  यह भी पढ़े:  Rajdhani Express Fire Video: मध्य प्रदेश में बड़ा रेल हादसा टला, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग

रेलवे प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण नुकसान ज्यादा हुआ. लोगों का कहना है कि स्टेशन पर रिफिलिंग के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में पानी नहीं था और उपलब्ध अग्निशमन सिलेंडरों में गैस खत्म थी. यात्रियों के अनुसार, यदि शुरुआती समय में ही आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम मिलते, तो बोगी को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था. रेलवे प्रशासन ने इन आरोपों को लेकर भी जांच शुरू कर दी है.

एक दिन पहले मध्य प्रदेश में भी हुआ था हादसा

ट्रेन में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे ठीक एक दिन पहले, 18 मई को मध्य प्रदेश में भी एक बड़ा रेल हादसा होने से बचा था, जहां वीआईपी ट्रेन मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई थी. उस घटना में भी देखते ही देखते आग के गोले उठने लगे थे, लेकिन समय रहते सुरक्षा उपायों के चलते सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए थे. लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट