देश

बिहार: पैसे नहीं देने पर बेटे ने चाकू और कुल्हाड़ी से मारकर की बुजुर्ग पिता की हत्या

बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने चाली एक घटना प्रकाश में आई है, जिसमें एक बेटे ने पैसे नहीं देने पर अपने बुजुर्ग पिता की चाकू और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी...

बिहार: पैसे नहीं देने पर बेटे ने चाकू और कुल्हाड़ी से मारकर की बुजुर्ग पिता की हत्या
चाकू से हमला/प्रतीकात्मक चित्र (Photo Credits: PTI)

बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने चाली एक घटना प्रकाश में आई है, जिसमें एक बेटे ने पैसे नहीं देने पर अपने बुजुर्ग पिता की चाकू और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कुदरा के थाना प्रभारी विनय कुमार ने बुधवार को बताया कि पांडेयपुर गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता (62) सरकारी नौकरी से मार्च महीने में ही सेवानिवृत्त हुए थे.

इसी बीच उन्हें मिले पैसे को लेकर उनके दोनों बेटों में विवाद प्रारंभ हो गया. गुप्ता के छोटे बेटे भगवान साह ने मंगलवार की रात अपने पिता से पैसे की मांग की, जब उन्होंने इसके लिए मना किया तो साह ने चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: बिहार: नालंदा जिले के दीपनगर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भगवान साह को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त चाकू और कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).