देश

Bihar: भूमि विवाद में गोलीबारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या

बिहार (Bihar) के मधुबनी जिले (Madhubani district) के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में होली पर्व की खुशी मातम में बदल गई जब दो भाइयों सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेनीपट्टी थाना के महमदपुर गांव में सोमवार की शाम अंधाधुंध हुई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.

Bihar: भूमि विवाद में गोलीबारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मधुबनी (बिहार), 30 मार्च : बिहार (Bihar) के मधुबनी जिले (Madhubani district) के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में होली पर्व की खुशी मातम में बदल गई जब दो भाइयों सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेनीपट्टी थाना के महमदपुर गांव (Mahmadpur Village) में सोमवार की शाम अंधाधुंध हुई फायरिंग (Firing) में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है. यह भी पढ़े:  Bihar: भागलपुर के एक घर में लगी आग, तीन बच्चों की मौत, माता-पिता झुलसे

 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक और बेनीपट्टी के थाना प्रभारी राजेश कुमार रंजय ने मंगलवार को बताया कि प्रथम ष्टया मामला भूमि विवाद का लगता है, लेकिन जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा. उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान राणा सिंह, रणविजय सिंह और वीरू सिंह के रूप में हुई है. सभी एक ही परिवार के हैं.

उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).