देश

Bihar Shocker: पहली और दूसरी पत्नी ने मिलकर पति पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; उतारा मौत के घाट

बिहार के छपरा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी और पूर्व पत्नी के बीच बहस के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक शख्स आलमगीर अंसारी दिल्ली में काम करता था और हाल ही में अपने घर बिहार लौटा था.

Bihar Shocker: पहली और दूसरी पत्नी ने मिलकर पति पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; उतारा मौत के घाट
Representative Image | Photo: PTI

पटना: बिहार के छपरा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी और पूर्व पत्नी के बीच बहस के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक शख्स आलमगीर अंसारी दिल्ली में काम करता था और हाल ही में अपने घर बिहार लौटा था. शख्स की पूर्व पत्नी सलमा और वर्तमान पत्नी अमीना भी दिल्ली में रहती थीं और कुछ दिन पहले ही बिहार लौटी थीं. वहां आलमगीर, अमीना और सलमा में बहस हो गई जिसके बाद दोनों महिलाओं ने उस व्यक्ति पर चाकू से वार कर दिया. Bihar Shocker: महिला की बेरहमी से हत्या! चाकू से निकाली आंख, जीभ और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट को किया क्षत-विक्षत.

घायल अवस्था में आलमगीर को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. हालांकि, पटना अस्पताल ले जाते समय आलमगीर की मौत हो गई. पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई और बाद में शव उसके परिवार को सौंप दिया.

आलमगीर ने दस साल पहले सलमा से शादी की थी. हालांकि, जब से दोनों के बीच विवाद हुआ, सलमा कहीं और रहने लगी. छह महीने पहले आलमगीर ने बंगाल की रहने वाली अमीना से शादी की थी. आलमगीर के परिवार के अनुसार, उनकी वर्तमान और पूर्व दोनों पत्नियां दिल्ली में मिली थीं और इसके बाद वो दोनों एक साथ रह रही थीं. जब उन्हें पता चला कि आलमगीर बकरीद मनाने के लिए घर लौटा है तो वे 9 जुलाई को बिहार आए. पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).