देश

Bihar Shocker: महिला की बेरहमी से हत्या! चाकू से निकाली आंख, जीभ और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट को किया क्षत-विक्षत

बिहार (Bihar) के खगड़िया (Khagria) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है. 45 वर्षीय महिला किसी काम से अपने खेत पर गई थी, वहां घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे पकड़ लिया और बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया.

Bihar Shocker: महिला की बेरहमी से हत्या! चाकू से निकाली आंख, जीभ और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट को किया क्षत-विक्षत
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

पटना: बिहार (Bihar) के खगड़िया (Khagaria) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है. 45 वर्षीय महिला किसी काम से अपने खेत पर गई थी, वहां घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे पकड़ लिया और बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया. महिला के साथ इन दरिदों ने जो किया उसे जानकर किसी की रूह कांप उठेगी. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने महिला की आंखें निकाल लीं, जीभ काटी, उसके स्तन काट दिए और धारदार हथियार से हत्या करने से पहले उसके निजी अंगों को भी क्षत-विक्षत कर दिया. Bihar Shocker: सेना के जवान ने पत्‍नी और दो नाबालिग बेटियों को किया आग के हवाले.

घटना के खुलासे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना उस समय घटी जब मृतक सुलेखा देवी अपने खेत में काम करने गयी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. इन दरिंदो ने महिला को सिर्फ जान से ही नहीं मारा बल्कि उसके कई अंग भी काटे. दरिंदों ने महिला की आंखें निकाल लीं. महिला के प्राइवेट पार्ट भी चाकू से काट दिए. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस ने कहा कि अपराध के पीछे का मकसद भूमि विवाद होने का संदेह है, हालांकि सटीक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है. पुलिस का कहना है कि ये घटना वीभत्स हैं. हम जांच कर रहे हैं. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

9 साल पहले हुई थी पति और देवर की हत्या

इससे पहले 25 अप्रैल 2014 को सुलेखा देवी के पति बबलू सिंह और उनके देवर की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनके पति की हत्या के मामले में आरोपी पिछले साल जमानत पर रिहा हुए थे. जमीन के विवाद में सुलेखा के पति बबलू सिंह और उनके देवर कारे सिंह को मार डाला गया था. आशंका है कि सुलेखा की हत्या के पीछे भी जमीन से जुड़ा मामला हो सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).