Bihar Shocker: बिहार में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर की बड़े भाई, भाभी की हत्या, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका
बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया.
जमुई, 19 अक्तूबर : बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया.
दोनों भाइयों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहिला गांव निवासी देवेंद्र मिश्र का अपने ही छोटे भाई रविंद्र मिश्र के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और रविंद्र ने अपने भईया और भाभी मीरा देवी पर गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इस घटना में दोनों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : HC on Jesus Photo: घर में ईसा मसीह की तस्वीर का मतलब यह नहीं किसी ने ईसाई धर्म अपना लिया, बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार
सिकंदरा के थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि गंभीर स्थिति में मीरा देवी को जमुई सदर अस्पताल भेजा गया था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को इकठ्ठा कर रही है. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड को बरामद कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

