देश

Bihar Shocker: शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में गुरुवार देर रात एक घर में आग लग गई. इस घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं.

Bihar Shocker: शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

दरभंगा, 26 अप्रैल : बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में गुरुवार देर रात एक घर में आग लग गई. इस घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक, अंटोर गांव में देर रात शादी समारोह में आतिशबाजी की जा रही थी. बताया जाता है कि इसी आतिशबाजी की चिंगारी से घर में आग लग गई. इस बीच घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई. घर में बड़ी मात्रा में डीजल भी रखा हुआ था, जिससे आग और भड़क गई. यह भी पढ़ें : Bengaluru: फ्री डोसा से लेकर बीयर और टैक्सी राइड… बेंगलुरु में वोटर्स को आज मुफ्त में मिल रही हैं ये चीजें

इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. बहेड़ा के थाना प्रभारी चंद्रकांत ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों में सुनील कुमार, लाली देवी और कंचन देवी सहित तीन नाबालिग बच्चे हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).