Bihar Shocker: बिहार में दिल दहला देने वाली घटना, बहन को प्रेमी संग मिलकर हत्या कर एसिड से जलाया, प्रेमी, प्रेमिका गिरफ्तार
पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. आरोपी प्रेमी, उसकी बहन और उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अभी भी मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस के मुताबिक, दोनो नाबालिग बहन के माता पिता किसी संबंधी के यहां गए थे और चाची को जिम्मेदारी सौंपी थी.
हाजीपुर: बिहार (Bihar) के वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बहन को अपनी बड़ी बहन के अपने प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते देखने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. आरोप है कि बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी छोटी बहन की पहले हत्या (Murder) कर दी और फिर एसिड से शव को जलाकर बक्शे में बंद कर उसे घर के पीछे फेंक दिया. पुलिस (Police) ने इस मामले का खुलासा किया है.
वैशाली के पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि हरि प्रसाद गांव में 15 मई को एक नौ वर्षीय लड़की लापता हुई थी, इसकी सूचना पुलिस को दी गई. लड़की का शव 19 मई को संदिग्ध अवस्था में उसके घर के पीछे से बरामद किया गया. Health Benefits of Turmeric: मानव सेहत पर हल्दी के फायदों का पता लगाने के लिए और अध्ययन की जरूरत
उन्होंने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से इस मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर बड़ी नाबालिग बहन के मोबाइल फोन को जब्त कर कॉल रिकार्ड की जांच की, तब मामले का खुलासा हो गया.
पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक की बड़ी बहन का प्रेम संबंध गांव के ही एक लड़के के साथ चल रहा था. 15 मई की रात छोटी बहन ने दोनों को अंतरंग हालत में देख लिया था. डर की वजह से दोनों ने बच्ची की हत्या कर दी और लाश को बक्से में बंद कर दिया.
पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. आरोपी प्रेमी, उसकी बहन और उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अभी भी मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस के मुताबिक, दोनो नाबालिग बहन के माता पिता किसी संबंधी के यहां गए थे और चाची को जिम्मेदारी सौंपी थी. इस मामले में जंदाहा के थाना प्रभारी विश्वनाथ राम को शिथिलता बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

