Bihar Shocker: बिहार के गोपालगंज में झाड़ी से लड़की का शव बरामद, प्रेमी गंभीर रूप से घायल
बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकली किशोरी का शव मंगलवार को गांव के ही एक झाड़ी से बरामद किया गया.
गोपालगंज, 14 मई : बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकली किशोरी का शव मंगलवार को गांव के ही एक झाड़ी से बरामद किया गया. उसका प्रेमी भी घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है.
पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला बिलरुआ गांव का है. बताया जाता है कि लड़की देर शाम को अपने घर से शौच के लिए निकली थी. लेकिन, रात को वापस नहीं लौटी. घर के लोगों ने खोजबीन शुरू की. इसी बीच मंगलवार को लड़की का शव गांव के ही एक झाड़ी से बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. यह भी पढ़ें : दिल्ली के चार अस्पतालों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से ग्लब्स, खून से सने कपड़े, चाकू समेत कई साक्ष्य मिले हैं. लड़की का प्रेमी नितेश यादव भी घायल है, जिसका इलाज देवरिया के एक अस्पताल में चल रहा है. पुलिस घायल प्रेमी से बयान लेने अस्पताल जा रही है. प्रेमी भी लड़की के गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कई लोगों के मोबाइल कॉल की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2024 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

