देश

Bihar Shocker: बिहार में बुजुर्ग दंपति की हत्या, पुत्र पर ही लगा आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्ते पर से भरोसा उठने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां पुत्र पर ही अपने बुजुर्ग पिता और मां की हत्या करने का आरोप लगा है.

Bihar Shocker: बिहार में बुजुर्ग दंपति की हत्या, पुत्र पर ही लगा आरोप
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

मुजफ्फरपुर, 30 नवंबर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्ते पर से भरोसा उठने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां पुत्र पर ही अपने बुजुर्ग पिता और मां की हत्या करने का आरोप लगा है. दरअसल, यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना के जैतपुर ओपी क्षेत्र का जहां बुधवार की सुबह एक घर से एक बुजुर्ग दंपति का शव बरामद किया गया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोपी घनवत गांव के रहने वाले जय मंगल ओझा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी का शव बुधवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद उनके घर से बरामद किया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि दंपति का अपने ही पुत्र सरोज के साथ बराबर झगड़ा होता था. आशंका जताई जा रही है कि उसने ही पिता और मां की हत्या कर दी हो. घटना के बाद सरोज फरार बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक मृतक दंपति के शरीर पर चोट के निशान हैं. यह भी पढ़ें : Video: कैमरे में कैद हुई जज की अश्लील हरकत, ऑफिस में किया महिला का यौन शोषण, CCTV फुटेज वायरल

जैतपुर ओपी के प्रभारी संजय स्वरूप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है. आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).