Bihar Shocker: बिहार में पेड़ से लटका मिला दंपति का शव
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दंपति का पेड़ से लटकता शव मिला. पुलिस इसेे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है.
मुजफ्फरपुर, 4 मार्च : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दंपति का पेड़ से लटकता शव मिला. पुलिस इसेे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सकरा वाजिद पंचायत के वार्ड 10 निवासी शिवन दास (60) और उनकी पत्नी भुखली देवी (55) के रूप में की गई है.
ग्रामीणों ने सुबह पीपल के पेड़ से दोनों के शवों को फंदे से लटकता देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि दंपति ने बीते दिनों एक समूह से लोन लिया था, जिसे वे वापस नहीं कर पा रहे थे. इसी को लेकर समूह के लोगों द्वारा उन पर दवाब बनाया जा रहा था. यह भी पढ़ें : ED के सामने पेश होने के लिए तैयार हुए CM केजरीवाल, 12 मार्च के बाद की मांगी तारीख (Watch Tweet)
इधर, सकरा थाना के पुलिस सहायक निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

