बिहार: कैमूर में लुटेरों ने वैन से 1920 किलो लहसुन लूटे
प्याज और लहसुन के दाम में बेतहाशा उछाल के साथ अब ये लुटेरों के निशाने पर आने लगे हैं. कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में लुटेरे एक वाहन से 64 बोरी यानी करीब 1920 किलोग्राम लहसुन लूटकर फरार हो गए. इस मामले की प्राथमिकी कुदरा थाना में दर्ज कराई गई है.
प्याज और लहसुन के दाम में बेतहाशा उछाल के साथ अब ये लुटेरों के निशाने पर आने लगे हैं. कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में लुटेरे एक वाहन से 64 बोरी यानी करीब 1920 किलोग्राम लहसुन लूटकर फरार हो गए. इस मामले की प्राथमिकी कुदरा थाना में दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कुदरा के थाना प्रभारी रणवीर वर्मा ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र का रहने वाला अशोक कुमार सिंह दो दिन पहले अपने पिकअप वैन से बनारस से 64 बोरी लहसुन लेकर सासाराम मंडी में पहुंचाने जा रहा था.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुदरा थाना क्षेत्र के पछाड़गंज के पास एक कार पर सवार होकर आए दो से तीन लुटेरों ने उसकी गाड़ी को रुकवाकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और दो-तीन घंटे विभिन्न सड़कों पर घुमाने के बाद फिर से उसे पछाड़गंज के पास कार से उतारकर कहा कि "यहां से एक किलोमीटर दूर पिकअप वैन खड़ी है, उसे ले जाओ." यह भी पढ़ें- दरभंगा में मासूम बच्ची के साथ रेप के सवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने फेरा मुंह, राबड़ी-तेजस्वी ने किया हमला
इस दौरान लुटेरों ने अशोक से मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये भी छीन लिए. अशोक को एक किलोमीटर दूर अपनी पिकअप वैन तो मिल गई, लेकिन उस पर लदी लहसुन की 64 बोरियां गायब थीं. सिर्फ एक बोरी छोड़ दी गई थी, जिसमें 30 किलोग्राम लहसुन था.
थाना प्रभारी वर्मा ने बताया कि पिकअप वैन मालिक अशोक के लिखित बयान पर लहसुन लूट की प्राथमिकी कुदरा थाना में दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. क्षेत्र में इस अजीबोगरीब घटना की चर्चा है। बिहार में लहसुन इस समय 300 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2019 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

