Bihar Road Accident: भागलपुर में ट्रक ने कार में मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौत
बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में कार में सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मकनपुर चौक का पास ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई.
भागलपुर, 10 मई : बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में कार में सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मकनपुर चौक का पास ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई.
बताया जाता है कि तीन दोस्त एक कार पर सवार होकर पूर्णिया से आ रहे थे, तभी मकनपुर चौक का पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. वाहनों की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टकराने के बाद कार की छत उड़ गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने संजय राउत के खिलाफ EC से की शिकायत, पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का लगाया आरोप- VIDEO
मृतकों की पहचान भवानीपुर निवासी मनोज यादव (30), कैपिस्टर यादव (32) और खगड़िया निवासी प्रभाकर यादव (28) के रूप में की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

