Bihar: राजद सुप्रीमो लालू यादव जहानाबाद में चंद्रिका यादव की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इस बीच, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रविवार को जहानाबाद पहुंचे और दिवंगत चंद्रिका यादव की श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की. लालू यादव के आगमन की सूचना मिलते ही जहानाबाद बॉर्डर पर राजद के सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया.
जहानाबाद, 2 मार्च : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इस बीच, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रविवार को जहानाबाद पहुंचे और दिवंगत चंद्रिका यादव की श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की. लालू यादव के आगमन की सूचना मिलते ही जहानाबाद बॉर्डर पर राजद के सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया. समर्थकों की भारी भीड़ ने राजद सुप्रीमो के समर्थन में जोरदार नारे लगाए. इसके बाद लालू यादव टेहटा थाना क्षेत्र के मीरा बीघा टेंपल सिटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की.
लालू यादव ने दिवंगत चंद्रिका प्रसाद यादव के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. श्रद्धांजलि सभा के दौरान पत्रकारों ने जब उनसे एक सर्वे को लेकर पूछा, तब उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब एक नई सरकार चाहती है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद सरकार बनाएगी और बिहार को आगे ले जाने का काम करेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर पूछे जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की. यह भी पढ़ें : बिहार बजट से पहले तेजस्वी ने की पेंशन में बढ़ोतरी की मांग
इससे पहले लालू यादव शनिवार को सारण जिले के एकमा पहुंचे थे और विधायक श्रीकांत यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस साल होने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं. उन्होंने विधायक श्रीकांत यादव के कार्यों की तारीफ की और कार्यकर्ताओं से डटे रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों से मुकाबला करना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

