देश

आरजेडी विधायक की गुंडई, सरेआम सड़क पर शख्स को जड़े तमाचे और दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल

गुरूवार यानी 11 जनवरी को लालू प्रसाद यादव की पार्टी के एक विधायक पर सत्ता का घमंड सर चढ़ कर बोला. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है जिसमें उसकी दबंगई दिखाई दे रही है...

आरजेडी विधायक की गुंडई, सरेआम सड़क पर शख्स को जड़े तमाचे और दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल
विधायक प्रहलाद यादव, (Photo Credit : Twitter)

गुरूवार यानी 10 जनवरी को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की आरजेडी (RJD) पार्टी के एक विधायक पर सत्ता का घमंड सर चढ़ कर बोला. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है जिसमें उसकी दबंगई दिखाई दे रही है. विधायक प्रहलाद यादव (Prahlad Yadav) ने जमीन विवाद पर एक शख्स को थप्पड़ मारा और उसे डराया धमकाया. विधायक ने उस शख्स के लिए गंदे शब्दों का भी इस्तेमाल किया. समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने एक वीडियो जारी किया जिसमें विधायक एक शख्स को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद उन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आपको बता दें विधायक प्रहलाद यादव पर इससे पहले भी कई मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: चारा घोटाला: जमानत के लिए RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव को करना होगा इंतजार, झारखंड हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

वीडियो देखकर समझ में आ जाता है कि मामला जमीन विवाद का है. विधायक उस शख्स को जबरदस्ती डरा धमका रहा है. यही नहीं प्रहलाद यादव ने उस शख्स को एक तमाचा तक जड़ दिया. इस दौरान घटनास्थल पर कई पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे लेकिन सब हाथ पर हाथ रखकर सारा नजारा देख रहे थे. इस दौरान एक शख्स ने विधायक का वीडियो बना लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2019 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).