बिहार में राजस्व सेवा संघ ने मंत्री के खिलाफ CM नीतीश कुमार को लिखा पत्र, प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- अराजकता बर्दाश्त नहीं

बिहार में भूमि विवाद के समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा लगातार एक्शन में हैं. इस बीच बिहार राजस्व सेवा संघ ने मंत्री के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिकायती पत्र लिखा है. ऐसी स्थिति में संघ और मंत्री आमने-सामने नजर आ रहे हैं.

(Photo Credits Twitter0

बिहार में भूमि विवाद के समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा (Dy CM Vijay Sinha) लगातार एक्शन में हैं. इस बीच बिहार राजस्व सेवा संघ ने मंत्री के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिकायती पत्र लिखा है. ऐसी स्थिति में संघ और मंत्री आमने-सामने नजर आ रहे हैं.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने क्या कहा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि भू-माफिया और जमीन के दलालों को अब चेतावनी देने का समय नहीं रह गया है, बल्कि अब एक्शन का वक्त आ गया है. यह भी पढ़े:  VIDEO: CM नीतीश कुमार के काफिले की गाड़ी ने डीएसपी को मारी टक्कर, बाल बाल बचे अधिकारी, पटना का वीडियो हुआ वायरल

उन्होंने कहा , "हमने एक सप्ताह पहले ही चेतावनी देते हुए कहा था कि अंचलाधिकारी और पदाधिकारी जो फर्जी दस्तावेज लगाकर 420 का खेल खेलते हैं, सही जमीन को भी विवादित बना देते हैं, उनका पूरा संज्ञान लें और सही जानकारी मिल जाए उसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें.

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि सभी अंचलों में भू माफिया, दलाल और बिचौलियों पर सीधे कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अगर अंचलाधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे तो विभाग उन पर एक्शन लेगा। विभाग के कुछ लोग जो भू माफिया के प्रति सहानुभूति रखते हैं, बाज नहीं आए, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने राजस्व सेवा संघ की शिकायत पर कहा कि जनसंवाद में किसी को न तो गाली दी जाती है और न किसी को अपमानित किया जाता है। हजारों लोगों के सामने समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। इस कार्रवाई से ऐसे लोगों को परेशानी हो रही है जो विभाग में सुधार का काम रोकना चाहते हैं.

इससे पहले, राजस्व सेवा संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध सार्वजनिक मंचों एवं मीडिया में अमर्यादित बयानबाजी की जा रही है और "ऑन द स्पॉट" दंडात्मक टिप्पणियों और विभागीय गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य किए जा रहे हैं। संघ ने सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी भी दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड