देश

VIDEO: ट्रेनी नर्स से छेड़खानी करने वाले डॉक्टर की जूते-चप्पलों से हुई पिटाई

बिहार के कटिहार में सदर अस्पताल स्थित नेत्र चिकित्सालय के आंखों के डॉक्टर मो. जावेद ने एएनएम की ट्रेनिंग ले रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया.

VIDEO: ट्रेनी नर्स से छेड़खानी करने वाले डॉक्टर की जूते-चप्पलों से हुई पिटाई
डॉक्टर की जूते-चप्पलों से हुई पिटाई (Photo Credit: ANI)

पटना: बिहार के कटिहार में नर्स से छेड़खानी के मामले में एक डॉक्टर की जमकर पिटाई हुई. कटिहार सदर अस्पताल में काम कर रही कई ट्रेनी नर्सों ने मिलकर लात जूतों से आरोपी डॉक्टर की पिटाई की. नर्सों ने आरोपी डॉक्टर के कपड़े तक फाड़ दिए. इस दौरान बीच बचाव में आए कई डॉक्टर्स को भी नर्सों के गुस्से का सामना करना पड़ा. आरोपित डॉक्टर को किसी ने टेबल पर चढ़कर पीटा तो किसी ने जूते-चप्पलों से अपना हाथ साफ किया. हालांकि आरोपी डॉक्टर मौके से भागने में सफल रहा.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए अस्पताल में कड़े इंतजाम किए और नर्स छात्राओं को समझाने का भी भरपूर प्रयास किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस ने नर्सों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. मामले में अस्पताल प्रशासन ने भी सख्त जांच की बात कही है.

खबरों के मुताबिक, बिहार के कटिहार में सदर अस्पताल स्थित नेत्र चिकित्सालय के आंखों के डॉक्टर मो. जावेद ने एएनएम की ट्रेनिंग ले रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया. जिसके चलते अब पीड़ित नर्स अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है. इसी घटना से गुस्साई   नर्सिंग की छात्राओं ने विरोध में आरोपित चिकित्सक को दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की.

गुस्साई छात्राओं ने सदर अस्पताल में छेड़खानी के अारोपित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया. इस बात की शिकायत करने के लिए सभी एएनएम सिविल सर्जन डॉ मुर्तजा अली के पास पहुंचीं. जिसके बाद आरोपित डॉक्टर को बुलाया गया. बातचीत चल ही रही थी कि इसी दौरान नर्सें भड़क गईं और आरोपी डॉक्टर को उनके हवाले करने की मांग करने लगीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2018 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).