देश

बिहार: मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत- 4 घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर पुलिसबल मौजूद है और राहत और बचाव कार्य जारी है.

बिहार: मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत- 4 घायल
मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर (Photo Credits-ANI)

पटना: बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर पुलिसबल मौजूद है और राहत और बचाव कार्य जारी है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुजफ्फरपुर में कांती पुलिस स्टेशन एरिया में नैशनल हाइवे- 28 पर यह सड़क हादसा हुआ है. स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर से हुए इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उतर गए. स्कॉर्पियो एनएच-28 पर जा रही थी, तभी ट्रैक्टर से टकरा गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

मुजफ्फरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसे में मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है. घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है. स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी है.

हादसे में 11 लोगों की मौत-

पुलिस घटनास्थल पर जांच शुरू कर रही है. मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस फिलहाल क्षतिग्रस्त हुए स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर को हटाने का काम कर रही है. ताकि रोड पर लगे जाम को हटाया जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2020 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).