Bihar में ये कैसी शराबबंदी? लॉकडाउन के बीच मुजफ्फरपुर में शराब के 25 से अधिक कार्टन जब्त

बिहार में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 जून तक लॉकडाउन करने के बावजूद शराब माफिया सक्रिय हैं. मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को शराब की तस्करी का एक ताजा मामला सामने आया, जब पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे एक अस्थायी बॉक्स में रखे भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के 25 से अधिक कार्टन जब्त किए.

शराब / प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

पटना, 25 मई (आईएएनएस)| बिहार (Bihar) में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 जून तक लॉकडाउन (Lockdown) करने के बावजूद शराब माफिया सक्रिय हैं. मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले में मंगलवार को शराब की तस्करी का एक ताजा मामला सामने आया, जब पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे एक अस्थायी बॉक्स में रखे भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के 25 से अधिक कार्टन जब्त किए. मुजफ्फरपुर पुलिस ने अहियापुर थाना अंतर्गत भिखानपुर गांव में छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है. यह भी पढ़ें- Bihar: सहरसा में 4 दरिंदों ने महिला का अपहरण कर किया गैंगरेप, 1 गिरफ्तार.

"हमें एक ट्रैक्टर ट्रॉली में तस्करी की जाने वाली शराब की खेप के बारे में एक सूचना मिली थी. इसके बाद, हम गांव गए और विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर को देखा. हमने उसे रुकने का इशारा किया और चेकिंग के दौरान जब हमने उसे खींचा तो हाइड्रोलिक ट्रॉली में शराब के डिब्बे मिले."

कुमार ने कहा, "पूछताछ के दौरान, ट्रैक्टर के चालक ने खेप के मालिक के नाम का खुलासा किया. चालक और मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सांठगांठ का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है." बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री पर रोक है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड