देश

Nawada Property Dispute: नवादा में दलितों के घर फूंके जाने पर मायावती भड़की, आरोपियों के खिलाफ नीतीश सरकार से कार्रवाई की मांग की; VIDEO

बिहार के नवादा जिले में बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर लोगों के एक समूह ने करीब 21 घरों में आग लगा दी. नवादा में घटित इस घटना पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने गुस्सा जाहरी किया है.

Nawada Property Dispute: नवादा में दलितों के घर फूंके जाने पर मायावती भड़की, आरोपियों के खिलाफ नीतीश सरकार से कार्रवाई की मांग की; VIDEO
(Photo Credits ANI)

Bihar Shocker: बिहार के नवादा जिले में बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर लोगों के एक समूह ने करीब 20-25 घरों में आग लगा दी. नवादा में घटित इस घटना पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने गुस्सा जाहरी किया है. मायावती ने एक्स पर लिखा, बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर. सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे.

वहीं इससे पहले अधिकारी ने बताया कि घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत मांझी टोला इलाके में हुई. नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने संवाददाताओं को बताया, “शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि नवादा के मांझी टोला इलाके में कुछ घरों में आग लगा दी गई है।. पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को भी लगाया गया. आग बुझाने में कुछ समय लगा.” यह भी पढ़े: Bihar: नवादा में दबंगों का तांडव, गोलीबारी के बाद दलितों के 80 घर फूंके; भारी पुलिस बल तैनात

मायावती ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की:

दबंगों ने दलितों के घर जलाए:

जानें ग्रामीणों ने क्या कहा:

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब सात बजे पुलिस का एक दल आया और घरों में आग लगाना शुरू कर दिया. घटनास्थल पहुंचे अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच से पता चला कि घटना के पीछे जमीन विवाद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. इस सिलसिले में दस लोगों को हिरासत में लिया गया है. मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है,”

प्रशासन ने कहा नियंत्रण में:

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आगजनी में शामिल लोगों द्वारा हवा में गोलियां भी चलाईं.

अधिकारी ने बताया कि इलाके में प्रयाप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).