देश

बिहार: अवैध संबंध के शक में शख्स ने पत्नी, पुत्री को मौत के घाट उतारा

बिहार के जमुई थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया. सूत्रों के मुताबिक पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, जिस कारण दोनों में विवाद होता रहता था.

बिहार: अवैध संबंध के शक में शख्स ने पत्नी, पुत्री को मौत के घाट उतारा
क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- ANI)

जमुई (बिहार), 3 दिसम्बर: बिहार (Bihar) के जमुई (Jamui) थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया. सूत्रों के मुताबिक पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, जिस कारण दोनों में विवाद होता रहता था. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जमुई थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ला प्रमोद तांती ने एक धारदार हथियार से गला रेतकर अपनी पत्नी रीता देवी (Rita Devi) (27) और पुत्री ज्योति कुमारी (Jyoti Kumari) (8) की हत्या कर दी.

जमुई के थाना प्रभारी चंदन कुमार (Chandan Kumar) ने आईएएनएस को बताया कि, "सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस के पूछताछ के क्रम में आरोपी के पांच वर्षीय पुत्र ने बताया कि उसने अपने पिता को हत्या करते देखा है."

यह भी पढ़े:  उत्तरप्रदेश के मथुरा में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या की.

थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व आरोपी प्रमोद ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी, लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गया था. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. कुमार ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).