Train Accident in Bihar: बिहार के समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा टला, दो हिस्सों में बंटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन, डिब्बों से अलग हुआ इंजन- देखें वीडियो

बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया है. दरअसल, दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

समस्तीपुर में ट्रेन हादसा- Photo Wtiter)

Train Accident in Bihar: बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया है. दरअसल, दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के पास हुई. रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर इंजन से डिब्बों को जोड़ने के कार्य में जुट गए. इस घटना के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ.  हालांकि, रेलवे के अधिकारियों ने जल्द ही स्थिति को सामान्य कर दिया.

इस हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया. लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक दिया और नजदीकी स्टेशन मास्टर को जानकारी दी. इसके बाद टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन के टूटे हुए कपलिंग को ठीक कर आगे के लिए रवाना किया. यह भी पढ़े: Train Accident in CBD Belapur: भीड़ के कारण चलती ट्रेन से गिरी महिला, हादसे में दोनों पैर गवाएं, सीबीडी बेलापुर रेलवे स्टेशन की घटना

समस्तीपुर में ट्रेन हादसा:

 

ट्रेन के अलग होने की खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे.  इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई. सोनपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग के टूटने के कारण यह हादसा हुआ.  किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, ट्रेन को ठीक करके दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Preview: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Weather Update: आज चेन्नई में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Eknath Shinde Video: भगवान के दर पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में तिरुपति बालाजी के किए दर्शन; देखें वीडियो