देश

Bihar: बिहार में वकील के मुंशी की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

बिहार के गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार को वकील के मुंशी (ताइद) की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वकील के मुंशी सुजीत कुमार रोज की ही तरह गुरुवार को भी कोर्ट जा रहे थे, तभी अपराधियों ने बंजारी मोड़ के समीप पास से उन्हें गोली मार दी.

Bihar: बिहार में वकील के मुंशी की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
GUN

पटना, 11 जनवरी : बिहार के गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार को वकील के मुंशी (ताइद) की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वकील के मुंशी सुजीत कुमार रोज की ही तरह गुरुवार को भी कोर्ट जा रहे थे, तभी अपराधियों ने बंजारी मोड़ के समीप पास से उन्हें गोली मार दी.

उन्हें आनन-फानन में घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां सुजीत कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. परिजनों के अनुसार पहले से सुजीत को जान से मारने की धमकी मिली थी. यह भी पढ़ें : Jodhpur Road Accident: जोधपुर में तेज रफ़्तार बोलेरो सड़क पार कर रहे 3 लोगों को मारी टक्कर, फिर बाकाबू होकर पलटी- VIDEO

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले को लेकर सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. एसआईटी ने अपराधियों की संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).