Bihar: पारिवारिक विवाद में पिता ने की बेटे की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तार
बिहार के सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही 25 वर्षीय पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का कारण प्रथम ²ष्ट्या पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
छपरा, 29 जुलाई : बिहार के सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही 25 वर्षीय पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का कारण प्रथम ²ष्ट्या पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि अफौर गांव निवासी बनारस साह उर्फ नागेंद्र साह ने पारिवारिक विवाद को लेकर गुरुवार की रात अपने पुत्र सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी.
पारिवारिक विवाद को लेकर पिता पुत्र के बीच देर रात में अचानक कहासुनी होने लगी. इसी बात पर पिता ने कट्टा से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. खैरा के थाना प्रभारी विजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : उच्च न्यायालय भारत भर में नीट के लिए मानक परीक्षा दिशानिर्देश तय करने संबंधी याचिका पर सुनवाई करेगा
सूत्रों के मुताबिक, नागेंद्र का अपनी ही पत्नी से विवाद चल रहा था और कहा जाता है कि मृतक अपनी मां का साथ देता था, जिससे पिता नाराज थे. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

