देश

Bihar में पुलिस और लुटेरों के बीच एनकाउंटर, 3 बदमाशों को लगी गोली, 8 गिरफ्तार, आए थे पेट्रोल पंप लूटने

बिहार (Bihar) में एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) में लूट की घटना को अंजाम देने आए बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ (Encounter) हो गई, जिसमें 4 बदमाश (Miscreants) घायल हो गए. पुलिस (Police) ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है.

Bihar में पुलिस और लुटेरों के बीच एनकाउंटर, 3 बदमाशों को लगी गोली, 8 गिरफ्तार, आए थे पेट्रोल पंप लूटने
(Photo : Credit twitter)

मुजफ्फरपुर, 24 जनवरी: बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) में लूट की घटना को अंजाम देने आए बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ (Encounter) में 4 बदमाश (Miscreants) गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस (Police) ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है, जिनके पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं. Bengal में माओवादी हमले की आशंका, Republic day पर खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बरुराज के फुलवरिया सहमलवा स्थित टीवीएस एजेंसी और एक पेट्रोल पम्प में लूट की योजना से आने वाले हैं.

पुलिस मामले की सत्यापन के लिए रविवार शाम पहुंची तो बदमाशो ने पुलिस को देख गोलीबारी प्रारंभ कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की, जिसमे 4 बदमाशों को गोली लगी है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुल 8 लोगो को गिरफ्तार किया है तथा घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

उन्होंने बताया कि इनके पास से 5 देसी पिस्तौल, 2 कट्टा, 25 गोली, 2 बाइक और 1 बोलेरो बरामद किया गया है. पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है.

इधर, इस घटना के 6 घंटे के बाद ही मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर ओपी अंतर्गत बसरा काजी गांव में बटेश्वर साहनी के घर में रविवार की देर रात लगभग दर्जनभर हथियार से लैस अज्ञात डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया.

गृहस्वामी के मुताबिक, आधा दर्जन डकैत घर के अंदर प्रवेश किए और एक छोटे बच्चे को सर पर पिस्तौल सटाकर घर के सभी कीमती सामान लूटकर फरार हो गए.

सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).