Bihar: पटना में अपराधी बेखौफ, चेन स्नैचिंग के दौरान महिला समेत 4 लोगों को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप
बिहार की राजधानी पटना (Patna) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां अपराधियों ने एक साथ चार लोगों को गोली मारी है. देर देर रात अपराधियों ने लूट की भीषण वारदात को अंजाम दिया.
पटना: बिहार की राजधानी पटना (Patna) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां अपराधियों ने एक साथ चार लोगों को गोली मारी है. देर देर रात अपराधियों ने लूट की भीषण वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके ऊर्जा स्टेडियम के पास चेन लूटने के दौरान एक महिला समेत चार लोगों को गोली मार दी. देर रात के इस घटना के बाद पटना पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल है. Nalanda Harsh Firing: बिहार के नालंदा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक साल के बच्चे की मौत.
वारदात बीती रात तकरीबन 1 बजे हुई है. दरअसल बाइक पर सवार तीन अपराधी ऊर्जा स्टेडियम के पास घात लगाए बैठे थे. इसी दौरान हॉस्टल संचालक महिला समेत चार लोग स्कूटी और बुलेट पर सवार होकर घर लौट रहे थे. जब अपराधियों ने इनसे चेन मांगी तो पीड़ित चेन दे भी रहे थे. लेकिन, इसी दौरान सभी ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद अपराधियों ने उन लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी.
घटनास्थल की तस्वीरें:
Patna, Bihar | Four people suffered gunshot injuries after chain snatchers fired shots during a theft attempt in the Shastri Nagar area last night; police investigation underway
Visuals from the incident site pic.twitter.com/W8hlDPcfzf
— ANI (@ANI) February 9, 2023
स्टल संचालिका समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल चारों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पटना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है.
वारदात के बाद देर रात घटनास्थल पर पटना पुलिस की टीम पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जिस महिला से चेन स्नैचिंग हो रही थी, वह बोरिंग रोड पर एक हॉस्टल का संचालन करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

