Bihar: घर में घुसकर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
बिहार के गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ठेकेदार (कांट्रेक्टर) की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. मृतक के परिजनों का कहना है कि रंगदारी (जबरन पैसे की मांग) नहीं देने के कारण हत्या कर दी गई है.
गया, 25 अगस्त : बिहार (Bihar) के गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ठेकेदार (कांट्रेक्टर) की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. मृतक के परिजनों का कहना है कि रंगदारी (जबरन पैसे की मांग) नहीं देने के कारण हत्या कर दी गई है. पुालिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बंग्लास्थान मुहल्ला निवासी ठेकेदार संतोष यादव मंगलवार की रात अपने घर के बाहर बैठे हुए थे. तभी सात से आठ की संख्या में आए अपराधियों ने ताबड़तोड गोलीबारी प्रारंभ कर दी. घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.
गोली लगने से घटनास्थल पर संतोष की मौत हो गई. घटना के सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. मृतक के परिजनों ने कहा कि अपराधियो ने रंगदारी की मांग की थी और रंगदारी नही देने पर अपराधियांे ने हत्या की घटना को अंजाम दिया. यह भी पढ़ें : Delhi School Reopening: दिल्ली में जल्द खुल सकते हैं स्कूल, एक्सपर्ट कमेटी ने दी हरी झंडी
गया (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार साह ने बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है. उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया हत्या का काारण आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर, घटना के बाद लोग सकते में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

