देश

बिहार: वैशाली में कांग्रेस नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस नेता राकेश यादव रोजाना की तरह जिम करने पहुंचे थे. जिम के पास रुकते ही बाइक सवार अपराधियों ने राकेश कुमार को गोली मार दी. मौके पर पहुंची पुलिस हत्या की जांच कर रही है.

बिहार: वैशाली में कांग्रेस नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

पटना: बिहार के वैशाली जिले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शनिवार सुबह कांग्रेस नेता राकेश यादव (Rakesh Yadav) रोजाना की तरह जिम करने पहुंचे थे. जिम के पास रुकते ही बाइक सवार अपराधियों ने राकेश कुमार को गोली मार दी. मौके पर पहुंची पुलिस हत्या की जांच कर रही है. हत्या के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस की जांच जारी है. राकेश शनिवार सुबह अपने घर मीनापुर से जिम जाने के लिए निकले थे, तभी कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने राकेश यादव को गोली मार दी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने राकेश को बेहद करीब से गोली मारी.

बताया जाता है कि राकेश को चार गोलियां लगी हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए. घटना नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड पर हुई. पुलिस आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार इलाके के आस-पास की दुकानें बंद करवा दी गई हैं.

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या-

घटना के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया. पूरे मामले में डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है. हालांकि उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे राजनीतिक वजह की आशंका जताई जा रही है. पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).