Bihar Budget 2026-27: बिहार में नीतीश सरकार ने 3.47 लाख करोड़ रुपये का पेश किया बजट, जानें किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों समेत अन्य को क्या मिला

बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹3,47,589 करोड़ का बजट पेश किया. पिछले साल के मुकाबले 9.8% की बढ़ोतरी के साथ इस बजट में किसानों, महिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस किया गया है.

(Photo Credits ANI)

Bihar Budget 2026-27:  बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया. कुल 3,47,589.76 करोड़ रुपये का यह बजट पिछले वर्ष के ₹3.17 लाख करोड़ के मुकाबले लगभग 9.8 प्रतिशत अधिक है. नई सरकार के गठन और चुनाव के बाद पेश किए गए इस पहले पूर्ण बजट में नीतीश सरकार ने समाज के हर वर्ग, विशेषकर किसानों, महिलाओं और युवाओं को साधने की कोशिश की है. वित्त मंत्री ने इसे "विकसित बिहार" की ओर एक निर्णायक कदम बताया.

महिलाओं के लिए ₹2 लाख की सहायता

बजट में महिला सशक्तिकरण को प्रमुख स्थान दिया गया है. 'मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना' के अगले चरण की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि पात्र महिला उद्यमियों को अब 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. यह भी पढ़े:  Union Budget 2026: बजट 2026 से पहले जानें इनकम टैक्स स्लैब, नई और पुरानी टैक्स व्यवस्था में क्या है आपके लिए बेहतर?

किसानों के लिए 'चौथा कृषि रोडमैप' और नई योजनाएं

किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ सरकार ने चौथे कृषि रोडमैप को जारी रखने का संकल्प लिया है.

युवाओं के लिए 1 करोड़ नौकरियों का रोडमैप

युवाओं के लिए बजट में रोजगार और निवेश के नए अवसर तलाशने पर फोकस है. सरकार ने अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ नौकरी और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने का वादा दोहराया है.

बुनियादी ढांचा: 5 नए एक्सप्रेस-वे और बेहतर सड़कें

कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए बजट में 5 नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण और सिंगल-लेन सड़कों को डबल-लेन में बदलने की घोषणा की गई है.

Share Now

\