देश

Bihar: जहरीली शराब से मौतों के बाद भाजपा सांसद ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

बिहार के हर जिले में जहरीली शराब से हो रही मौतों और अराजकता का मुद्दा उठाते हुए बिहार के औरंगाबाद से भाजपा लोक सभा सांसद सुशील कुमार सिंह ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.

Bihar: जहरीली शराब से मौतों के बाद भाजपा सांसद ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
बीजेपी (प्रतिकत्कम तस्वीर )

नई दिल्ली, 15 दिसंबर : बिहार के हर जिले में जहरीली शराब से हो रही मौतों और अराजकता का मुद्दा उठाते हुए बिहार के औरंगाबाद से भाजपा लोक सभा सांसद सुशील कुमार सिंह ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक सभा सांसद राजीव प्रताप रूडी और बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद संजय जायसवाल ने गुरुवार को लोक सभा में यह मसला उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कार्रवाई करने की मांग की.

आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार जहरीली शराब पिला-पिलाकर लोगों की सामूहिक हत्याएं करा रही है इसलिए उनके खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. यह भी पढ़ें : बिहार में जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों की संख्या 26 हुई

सिंह ने कहा कि बिहार में अराजकता के हालात हैं, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है. राज्य में शराब माफिया और बालू माफिया हावी है. मुख्यमंत्री का नियंत्रण शासन प्रशासन के साथ-साथ अपनी भाषा पर भी खत्म हो चुका है. इसलिए राज्य में महागठबंधन की सरकार को बर्खास्त कर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).