बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 209 हुई
बिहार और असम में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़ कर 209 हो गई. दोनों प्रदेशों में बाढ़ के कारण 1.06 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं
पटना: बिहार (Bihar) और असम (Assam) में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़ कर 209 हो गई. दोनों प्रदेशों में बाढ़ के कारण 1.06 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं. बिहार में, बाढ़ से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है. इसकी वजह से 85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. हालांकि, लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या 127 बनी रही. राज्य के सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में दरभंगा शामिल है, जहां अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. इस महीने के शुरू में नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ आई है.
दरभंगा जिले में हायाघाट के पास एक रेलवे पुल के नीचे जल स्तर बढ़ कर खतरे के निशान के ऊपर चला गया. इसके बाद पूर्वी मध्य रेलवे को दरभंगा-समस्तीपुर खंड पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा. वहीं असम में, बारपेटा जिले में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़ कर 82 हो गई है. यह भी पढ़े: बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात: समस्तीपुर-दरभंगा रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई
असम के 56 राजस्व क्षेत्रों के 1,716 गांवों के 21.68 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बता दें कि बिहार और असम में जहां बाढ़ का कहर जारी है. वहीं महाराष्ट्र में पिछले चार दिन से भारी बारिश हो रही है. जिसकी वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

