Bihar Accident: ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 की मौत, 6 घायल
बिहार के अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के एक ट्रक ने यात्रियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है....
अररिया, 9 अगस्त: बिहार के अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के एक ट्रक ने यात्रियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यात्रियों से भरी एक ऑटो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 से करीब तीन बजे सुबह पूर्णिया की ओर से जा रही थी. ऑटो जैसे ही कोसियारी गांव के समीप पहुंचा एक ट्रक का चालक अपने वाहन को बैक कर रहा था, इसी दौरान ट्रक ने ऑटो में जोरदार ठोकर मार दी. यह भी पढ़ें: Bus Accident: यूपी के ईस्टर्न पेरिफेरल पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 19 जख्मी
नगर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने आईएएनएस को बताया कि इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नुनूलाल ऋषिदेव (50), सुशीला देवी (55), महावती देवी (50), मीनाक्षी कुमारी (5) और गौरव कुमार (3) के रूप में की गई है. इस घटना में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2021 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

