Bihar: मुंगेर में शादी समारोह में गोली चलने से एक युवक की मौत
मुफस्सिल थाना के प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद आकिब (19) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मुंगेर: बिहार के मुंगेर (Munger) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई. पुालिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बरदह गांव निवासी अफरोद शमद की बेटी की शुक्रवार को शादी थी. बारात तय समय पर रात में लड़की के दरवाजे पर पहुची. बारात को लेकर सभी लोग व्यस्त थे, तभी अचानक गोली चली, जो भीड़ में मौजूद एक युवक को जा लगी. Bihar : मोकामा में सनकी पिता ने अपने ही 2 नाबालिग बच्चों की हत्या, पत्नी पर था शक
गोली लगने के बाद आनन-फानन में परिजन आकिब अली को अस्पताल ले गए जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. आकिब की मौत की घटना के बाद शादी की खुश्यिां मातम में बदल गई.
मुफस्सिल थाना के प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद आकिब (19) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद घटना की पूरी जानकारी मिल सकेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2021 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

