Bihar Shocker: जमुई में कोचिंग से घर लौट रही 14 वर्षीय लड़की से 5 छात्रों ने किया गैंगरेप- 3 गिरफ्तार
बिहार के जमुई (Jamui) जिले में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. गैंगरेप का आरोप गांव के ही रहने वाले पांच युवकों पर लगा है.
जमुई: बिहार के जमुई (Jamui) जिले में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. गैंगरेप का आरोप गांव के ही रहने वाले पांच युवकों पर लगा है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोचिंग से लौटने के दौरान आरोपियों ने 14 वर्षीय लड़की को पकड़ लिया और जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपी भी उसी कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे. VIDEO: ये बिहार है! सलाइन में नल का पानी, कंधे पर मरीज, चादर में लाश, देखिए कुव्यवस्था की तस्वीरें.
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि कोचिंग में पढ़ने जाने के दौरान लड़की के साथ गांव के एक लड़के ने छेड़खानी की थी. इसकी शिकायत जब कोचिंग के संचालक से की गई थी तो उन्होंने भरोसा दिया था कि आगे ऐसा नहीं होगा. इसी भरोसे पर परिवार ने उसे उसी कोचिंग सेंटर में भेजना जारी रखने का फैसला किया. वहीं, शिकायत पर भड़के आरोपी ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की योजना बनाई.
बुधवार को भी हर दिन की तरह छात्रा कोचिंग में पढ़ने गई थी. कोचिंग से लौटने के दौरान छेड़खानी करने वाले लड़के ने अपने चार साथियों के साथ लड़की को जबरन उठा लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने घर लौटने के बाद परिवारवालों को आपबीती बताई. परिजन पीड़िता को लेकर खैरा थाने पहुंचे शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान पर तीन युवकों को नामजद बनाते हुए पांच लोगों को के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. जमुई एसडीपीओ (SDPO) राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
नाबालिग को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा है कि सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

