Jammu Drone Attack: सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल बॉर्डर से 8 चीनी ड्रोन के साथ तीन लोगों को पकड़ा, पूछताछ जारी

जम्मू एअरपोर्ट के परिसर में भारतीय वायुसेना के एक केंद्र पर ड्रोनों से किये गये अपनी तरह के पहले आतंकी हमले के बीच नेपाल बॉर्डर (India-Nepal Border) से 8 चीनी ड्रोन (Chinese Drone) कैमरे बरामद किए गए है. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. फ़िलहाल सभी से पूछताछ चल रही है.

सशस्त्र सीमा बल के जवान (Photo Credits: PTI/File)

पटना: जम्मू एयरपोर्ट के परिसर में भारतीय वायुसेना के एक केंद्र पर ड्रोनों से किये गये अपनी तरह के पहले आतंकी हमले के बीच नेपाल बॉर्डर (India-Nepal Border) से 8 चीनी ड्रोन (Chinese Drone) कैमरे बरामद किए गए है. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. फ़िलहाल सभी से पूछताछ चल रही है. पुलिस ने ड्रोन हमले के बाद जम्मू हवाईअड्डे के पास घर-घर जांच का अभियान शुरू किया

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal) ने पूर्वी चंपारण (Champaran) जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तीन व्यक्तियों के पास से आठ चीनी ड्रोन कैमरे बरामद किए. बुधवार को तीनों आरोपियों को बिहार पुलिस (Bihar Police) को सौंप दिया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चंद्र झा (Naveen Chandra Jha) ने कहा, "कुंडवा चैनपुर (Kundwa Chainpur) पुलिस स्टेशन के तहत आने वाली नेपाल सीमा पर एसएसबी ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों के कब्जे से आठ चीनी कैमरा ड्रोन बरामद किए. पकड़े गए तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही हैं."

उल्लेखनीय है  कि जम्मू में भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर शनिवार देर रात दो ड्रोन से विस्फोटक गिराए गए थे, जिसमें दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए थे. पाकिस्तान स्थित आतंकियों का देश के किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान पर इस तरह का यह पहला ड्रोन हमला है.

पहला विस्फोट शनिवार देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ, जबकि दूसरा विस्फोट उसके छह मिनट बाद हुआ. पहले धमाके में शहर के बाहरी सतवारी इलाके में भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित एयरपोर्ट के उच्च सुरक्षावाले तकनीकी क्षेत्र में एक मंजिला इमारत की छत को नुकसान हुआ, जबकि दूसरा विस्फोट जमीन पर हुआ. इस आतंकी हमले के बाद से ड्रोन हमले को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट