Bihar: पटना में स्कूटी सवार 2 युवकों की गोली मारकर हत्या
बिहार की राजधानी में अपराधियों ने मंगलवार की देर रात स्कूटी सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस के मुताबिक, कंकड़बाग में ट्रक पार्ट्स की दुकान में काम करने वाला चंदन रोज की तरह मंगलवार की रात भी दुकान से छोटी पहाड़ी निवासी गोलू उर्फ सौरभ अभिनंदन के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था.
पटना, 7 सितंबर : बिहार की राजधानी में अपराधियों ने मंगलवार की देर रात स्कूटी सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस के मुताबिक, कंकड़बाग में ट्रक पार्ट्स की दुकान में काम करने वाला चंदन रोज की तरह मंगलवार की रात भी दुकान से छोटी पहाड़ी निवासी गोलू उर्फ सौरभ अभिनंदन के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था.
डबल मर्डर से थर्राया पटना सिटी। बाईपास रोड इलाके में दो युवकों की गोली मारकर हत्या। pic.twitter.com/U05DOUnV3Z
— News18 Bihar (@News18Bihar) September 7, 2022
इसी दौरान अगमकुआं शीतला माता मंदिर रोड में लोहा फैक्ट्री के पास अपराधियों ने स्कूटी रोका और दोनों के सिर में गोली मार दी और फरार हो गए. बताया जाता है कि इस दौरान अपराधियों से इनकी बहस भी हुई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश आएंगे दक्षिण अफ्रीका से चीते
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि मृतक सौरभ जमीन की दलाली का काम करता था. पुलिस इस घटना की जमीन विवाद सहित अन्य कोणों से भी जांच कर रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

