देश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले, कई कांग्रेस के नेता हमारे संपर्क में

कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारी भारी तादाद में जल्द भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले, कई कांग्रेस के नेता हमारे संपर्क में
कांग्रेस (Photo Credits ANI)

देहरादून, 12 नवंबर : कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारी भारी तादाद में जल्द भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों के साथ में वार्ता चल रही है जल्द भाजपा की सदस्यता लेंगे. उनका कहना है कि भाजपा का लगातार कुनबा बन रहा है जिस तरह से विकास कार्य हो रहा है. यह भी पढ़ें : हिमाचल: दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर 52 में से 51 लोगों ने दिया वोट, 99 फीसदी की रिकॉर्ड वोटिंग

ऐसे में दूसरे दलों के पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले रहे है उस कड़ी में जल्द ही कांग्रेस पार्टी के भारी तादाद में सीनियर पदाधिकारी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पार्टी के किसी भी सीनियर पदाधिकारी या कार्यकर्ताओं के नामों का खुलासा नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के भारी तादात में कार्यकर्ता जल्द भाजपा में शामिल होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).