14 जुलाई की बड़ी खबरें
भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.
भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.
होर्मुज में यूएई के टैंकरों पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत
होर्मुज में यूएई के टैंकरों पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो टैंकरों को ईरान ने क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार, 14 जुलाई को बयान जारी कर बताया कि इन हमलों में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य नाविक घायल हो गए. घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक हैं. इनमें से चार नाविक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
यूएई ने बताया है कि उसके दो टैंकरों- मोम्बासा और अल बहियाह को होर्मुज जलडमरूमध्य की दक्षिणी लेन में निशाना बनाया गया. हमले के समय दोनों टैंकर ओमानी जलक्षेत्र में थे. हमले के बाद दोनों टैंकरों पर आग लग गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा. यूएई ने इसे "स्पष्ट हमला" बताते हुए इसकी निंदा की और कहा कि यूएई को "इसका जवाब देने का पूरा अधिकार" है.
ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अपने बयान में कहा है कि दो जहाजों ने उनकी लगातार चेतावनियों को नजरअंदाज किया और नियमों का उल्लंघन किया, जिसके बाद उनपर हमले कर उन्हें निष्क्रिय किया गया. ईरानी सेना का आरोप है कि जहाजों ने अपने नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए थे और वे एक ऐसे रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, जिसमें कथित रूप से माइन्स लगी हैं.