देश

13 जुलाई की बड़ी खबरें

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

13 जुलाई की बड़ी खबरें
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी देशों को बनाया निशाना

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी देशों को बनाया निशाना

अमेरिका और ईरान की सेनाएं एक-दूसरे पर ड्रोनों और मिसाइलों से हमले कर रही हैं. ईरान का कहना है कि उसने रविवार, 12 जुलाई को खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया और हमले सोमवार को भी जारी हैं. वहीं, अमेरिकी सेना ने अपने बयान में कहा कि उसने रविवार शाम को ईरान के खिलाफ हमले तेज किए ताकि "होर्मुज जलडमरूमध्य से स्वतंत्र रूप से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों और आम नाविकों पर हमला करने की उसकी क्षमता को कमजोर किया जा सके."

इस बीच दोनों देशों ने तेल और गैस के वैश्विक परिवहन के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को नियंत्रित करने का भी दावा किया है. ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया गया है. इसके जवाब में अमेरिकी सेंटकॉम ने कहा कि यह समुद्री रास्ता उन सभी जहाजों के लिए खुला हुआ है, जो कानूनी तौर पर इस अंतरराष्ट्रीय मार्ग को पार करना चाहते हैं. सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ईरान का जलडमरूमध्य पर कोई नियंत्रण नहीं है. यातायात जारी है."

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, रविवार को ओमान तट के पास एक व्यावसायिक जहाज पर हुए ईरानी हमले के बाद यह संघर्ष और बढ़ गया. इस जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे. इनमें से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय की तलाश जारी है. ईरान ने रविवार को बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और ओमान में हमले किए. इससे पहले रविवार तड़के अमेरिका ने ईरान के 140 ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही थी. इन हमलों के चलते दोनों देशों के बीच हुआ अस्थायी युद्धविराम खतरे में पड़ता हुआ दिख रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2026 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).