UP IPS Transfer: नए साल से पहले यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के एसपी बदले गए

उत्तर प्रदेश में नए साल से पहले रविवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य सरकार ने आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं, इस तबादले में बलिया, जौनपुर, कासगंज, अमेठी सहित 15 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं.

(Photo Credits Twitter)

UP IPS Transfer:  उत्तर प्रदेश में नए साल से पहले रविवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य सरकार ने आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं, इस तबादले में बलिया, जौनपुर, कासगंज, अमेठी सहित 15 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं. यह निर्णय राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासन में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से लिया गया है.

तबादले में ADG, IG और DIG स्तर के अधिकारी भी शामिल

तबादले में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए गए  हैं. तबादले के तहत गृह सचिव एडीजी डॉ संजीव गुप्ता ,आईजी मेरठ नचिकेता झा,,आईपीएस आरके भारद्वाज , आकाश कुलहरि का ट्रांसफर हुआ हैं. यह भी पढ़े: UP IPS Officers Transferred: नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का यूपी में तबादला

पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव से उम्मीद जताई जा रही है कि ये नए पुलिस कप्तान प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर नियंत्रण पाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे. तबादलों की सूची में जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, उनमें कई वरिष्ठ और अनुभवी अफसर शामिल हैं, जो पहले भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं.

राज्य सरकार ने इस कदम को पुलिसिंग में सुधार और नागरिकों के प्रति सेवा में तत्परता लाने के लिए एक अहम कदम बताया है. आगे आने वाले समय में इन तबादलों का प्रभाव प्रदेश की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर देखा जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड